Blogकोरबादेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यशिक्षा

देश के छात्रों ने झुका दिया मोदी सरकार का घमंड” जयसिंह अग्रवाल।

जयसिंह अग्रवाल।

मॉर्निंग माइंड न्यूज़ कोरबा – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आज कोरबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में मिठाइयाँ बांटी, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा आतिशबाजी कर देशभर के छात्रों की जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि यह जीत देश के करोड़ों विद्यार्थियों, युवाओं और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले प्रत्येक नागरिक की जीत है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आज देश के युवाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि सत्ता कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, यदि जनता का संघर्ष सच्चा और लोकतांत्रिक हो तो उसे झुकना ही पड़ता है।

उन्होंने कहा कि “यह केवल धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं है, बल्कि मोदी सरकार के अहंकार, हठधर्मिता और छात्रों की आवाज़ को दबाने की राजनीति की पराजय है।”

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक कांड ने लाखों वि‌द्यार्थियों की वर्षों की मेहनत, उनके सपनों और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। इसके बावजूद केंद्र सरकार लंबे समय तक जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय विपक्ष और छात्रों की आवाज़ को अनसुना करती रही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पहले दिन से ही इस पूरे प्रकरण में केंद्रीय शिक्षा मंत्री की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की थी। संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस ने छात्रों की आवाज़ बुलंद की और देशभर में जनआंदोलन चलाया।

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान हजारों छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय उन पर पुलिस बल का प्रयोग किया गया। अनेक छात्र घायल हुए, फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपना आंदोलन जारी रखा। आज वही संघर्ष अपनी मंजिल तक पहुंचा है।

IMG-20240903-WA0350

उन्होंने कहा कि “लोकतंत्र में लाठी की ताकत नहीं, जनता की ताकत सबसे बड़ी होती है। छात्रों के जज्बे ने सरकार को  झुकने पर मजबूर कर दिया।”

पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने समय रहते छात्रों की पीड़ा को समझा होता और नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार कर ली होती, तो देशभर के युवाओं को सड़कों पर उतरने और संघर्ष करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता।

उन्होंने कहा कि “कांग्रेस सता के लिए नहीं, व्यवस्था में जवाबदेही और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।”

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और युवाओं के साथ हो रहे अन्याय ने देश के करोड़ों परिवारों का विश्वास डगमगा दिया है। अब केवल मंत्री का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है। केंद्र सरकार को ऐसी कठोर और पारदर्शी व्यवस्था बनानी होगी, जिससे भविष्य में किसी भी छात्र का सपना भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट न चढ़े।

उन्होंने कहा कि “देश का युवा जाग चुका है। अब वह अपने भविष्य के साथ खिलवाड़, भ्रष्टाचार और जवाबदेही से बचने की राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगा।”

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ वितरित कर, एक-दूसरे को बधाई दी तथा आतिशबाजी कर छात्रों के संघर्ष और लोकतंत्र की जीत का स्वागत किया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल तथा कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इस जश्न में कोरबा जिला अध्यक्ष द्वय मुकेश कुमार राठौर, मनोज चौहान, प्रदेश सचिव बी.एन. सिंह, विधायक प्रत्याशी दिलेश्वरी कॅवर, पूर्व महापौर राज्किशोरे प्रसाद, पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी, कोरबा ब्लाक अध्यक्ष पालुराम साहू, पार्षद रवि सिंह चंदेल, गजानंद साहू, गिरधारीलाल बरेठ, रवि खूंटे, आरिफ खान, ब्रिज भूषण प्रसाद, पवन विश्वकर्मा, सुनील निर्मलकर, एफ डी मानिकपुरी, विधायक प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार, मनीष शर्मा, देव जैसवाल, संगीता श्रीवास, जवाहर निर्मलकर, गणेश दास महंत, द्रौपदी तिवारी,

Related Articles

Back to top button