कोरबा के हृदय स्थल में स्थित श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में उधमशीलता पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।।

कोरबा के हृदय स्थल में स्थित श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में उधमशीलता पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।।

एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई,जिसमें महिला उधमशीलता के अवधारणा को विकसित करने, उद्यम की स्थापना और विकास के अवसरों की पहचान, उद्यमशीलता की प्रक्रिया से संबंधित जानकारियां मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राजश्री श्रीधर के द्वारा दिया गया कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार झा एवं वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक बसंत कुमार रस्तोगी, रुचिका कल्ला, पीतांबर लाल साहू ,डॉअन्नू सिंह एवं कंप्यूटर विभाग से आशुतोष राठौर उपस्थित रहे। 100 छात्राओं को यह जानकारी प्रदान की गई जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है ना कि रोजगार की तलाश करना । महाविद्यालय के अध्यक्ष सुनील जैन ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजश्री श्रीधर के द्वारा दी गई जानकारियां बच्चों के भविष्य को संवारने में कारगर होगी जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल होगाl



