कोरबाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कोसाबाडी मंडल अध्यक्ष बने श्याम साहू

भाजपा।

मॉर्निंग माइंड कोरबा – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की सहमति के अनुमोदन तथा भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए अपनी नई कार्यकारणी का गठन किया है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है।

भारतीय जनता पार्टी मण्डल कोसाबाड़ी के लिए भाजपा के समर्पित युवा कार्यकर्ता श्याम साहू को मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। श्याम साहू की नियुक्ति से कोसाबाड़ी मण्डल में भाजपा और सशक्त होगी। श्याम साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने बधाई दी है।

IMG-20240903-WA0350

पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने का प्रयास करूंगा – श्याम साहू
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष बनने के बाद श्याम साहू ने कहा – मैं नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और लगन के साथ पूरी करने का प्रयास करूंगा और भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए पिछड़ा वर्ग मोर्चा का विस्तार करने के साथ सक्रिय और भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास टीम भावना के साथ करूंगा एवं भाजपा की रीति-निति को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा।
भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए भी टीम भावना के साथ कार्य करूंगा।

Related Articles

Back to top button